{"_id":"69cd7e58f7b5965bae04f1cf","slug":"procession-taken-out-for-the-consecration-of-the-idol-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-157337-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा
Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मलुकही में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभाशत्रा में शामिल लोग।संवाद
कप्तानगंज। क्षेत्र के मलुकही गांव के नवयुवक मंगल दल परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के सभी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों से मिलन कराया गया। शोभायात्रा में रथ, घोड़े, बैंड बाजा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के शिव मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित सुअरहा, नरायनपुर गांव के अलावा अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों पर पहुंची। आचार्य श्याम सुंदर पाठक, दुर्गेश शुक्ला, शत्रुघ्न दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का मिलन कराया।
ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, रामलखन गुप्ता, बेचू वर्मा, अवधनारायण गिरी, राजन सिंह,अखिलेश सिंह, प्रद्युम्न वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद