{"_id":"67bb66f8b48be3a4f90b4e7d","slug":"procession-started-from-thai-temple-head-was-offered-to-buddhas-statue-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132680-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: थाई मंदिर से निकली शोभायात्रा, बुद्ध की प्रतिमा को नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: थाई मंदिर से निकली शोभायात्रा, बुद्ध की प्रतिमा को नवाया शीश
Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर)। कुशीनगर स्थित थाई मंदिर से रविवार को 16वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारत, थाईलैंड के अलावा कई देशों के बौद्ध भिक्षु, उपासक-उपासिकाएं व कलाकार शामिल रहे। शोभायात्रा यात्रा से कुशीनगर का माहौल बुद्ध मय दिखा।
शोभायात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने मंदिर पहुंचकर की। शोभायात्रा में विधायक के साथ उद्योगपति प्रोंग्रिथ श्रीस्मिथ व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा करीब 3:30 बजे हाथी, घोड़े व बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल थाईलैंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। आकर्षक ढंग से सजे कलाकारों की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा नृत्य थाईलैंड के उत्तरी भाग का प्रमुख मशहूर नृत्य रहा। इसमें भगवान बुद्ध का पवित्र धातु अवशेष रथ पर रखी गई थी। यहां तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा हुई। इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए, जिन्होंने बुद्ध के जीवन से जुड़ी झांकियां निकाली थीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार के रास्ते पहुंची।जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार का यात्रा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर से निकलकर रामाभार पहुंचेगा। जहां भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके पर मुख्य भिक्षु फ्रा महास्थिर अचान, पी खोमसांग माैजूद रहे।