फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Process of compensation for crop damage due to overflow of Mawan drain started

Kushinagar News: मवन नाले के उफान से फसल क्षति के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

Tue, 30 Jul 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Process of compensation for crop damage due to overflow of Mawan drain started
कप्तानगंज। क्षेत्र से होकर गुजरे मवन नाले के उफान से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए शासन ने विवरण मांगा है। तहसील प्रशासन ने डाटा एंट्री का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


महाराजगंज जनपद से होकर आने वाली मवन नाला जो कुशीनगर जनपद के इंदरपुर में प्रवेश कर भड़सर खास, भड़सर नारायण, कारीतीन, सोहनी, सुधियानी, पटखौली, पोखरभिंडा, बेलभद्र छपरा होते हुए हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी में गिरता है, नेपाल से पानी छोड़े जाने और बरसात की पानी के चलते मवन नाले में अधिक पानी होने के कारण मवन नाले से सटे सैकड़ों गांव प्रभावित हुए थे। किसानों को हुई फसल की बर्बादी को संज्ञान में लेते हुए शासन ने किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए तहसील प्रशासन से किसानों का ब्योरा मांगा है। तहसील प्रशासन ने किसानों से कागजात मांगकर डाटा एंट्री का कार्य शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मवन नाले से सटे तेरह गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed