फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problems before new chairman

Kushinagar News: चुनाव से निपट लिए, अब समस्याओं से निपटने की होगी चुनौती

Tue, 16 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
problems before new chairman
हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह।संवाद
नगर पालिका पडरौना, हाटा और कुशीनगर में समस्याओं का अंबार, नवनिर्वाचित अध्यक्षों को पाना होगा इनसे पार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शहर की समस्याओं के निदान के लिए जूझना होगा। कारण यह कि नगरपालिका क्षेत्र में समस्याएं अपरंपार हैं। जीत के बाद अध्यक्ष भी विकास की रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं। नगर पालिका पडरौना में 25 वार्ड हैं। इसमें वर्ष 2018 में 18 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इसमें तकरीबन 1,50,000 लोग निवास करते हैं। यहां पर सीवर न होने से पानी निकासी नहीं हो पाती है। इन वार्डों में अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई है। एक तरफ तो केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और ग्रामीण इलाकों को खुले में शौच से मुक्त करा रही है लेकिन नगर में शामिल गांवों में आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।
इस बार लोगों की उम्मीद है उनको शहरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। शहर में शामिल लोगों ने बताया कि पहली बार उन्होंने शहर में वोट दिया है। अध्यक्ष से उम्मीद है कि वह जल्द गांव को शहर बना देंगे।
विज्ञापन

पडरौना नगर पालिका की समस्याएं
-नगर में गंदगी, नाली की नियमित सफाई नहीं, शहर की सड़क व नाली क्षतिग्रस्त, जलकल के पाइप का समय से मरम्मत नहीं होना, जर्जर तार, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, कई वार्डों में जलभराव की समस्या से रूबरू होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को ऐसे दूर करेंगे अध्यक्ष
पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि अधिकतर समस्याओं से निपटने का खाका पहले ही तैयार कर लिया गया है। घर-घर जाकर लोगों की समस्या को दूर करेंगे। आदर्श नगर पालिका बनाएंगे। सफाई के लिए कुछ सफाईर्मियों की भर्ती करके हर वार्ड में नियमित सफाई कराई जाएगी। 25 वार्डों में पुस्तकालय खोलना है। इसमें युवाओं को तैयारी करने के लिए पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। धार्मिक पुस्तकें भी शामिल रहेंगी। सभी वार्डों में निशुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र खोलेंगे। सभी के घरों में पहुंचकर पेंशन व निशुल्क सिलिंडर, शौचालय बनवाना, दमोटिया से सुबाष चौक तक की सड़क के दोनों तरफ आर्म लाइट लगाई जाएगी। सड़क व नाली को सही कराना है।
इसी तरह कसया प्रतिनिधि के अनुसार, कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के समय जलनिकासी की समस्या, क्षतिग्रस्त सड़क व नाली, शहर में सफाई व्यवस्था, वृद्धा, विधवा पेंशन के वर्षों तक चक्कर लगाना आदि। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कुशीनगर की नव निर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि नगर में जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता में है। बरसात के समय पानी की निकासी, नगर की क्षतिग्रस्त सड़क व नाली की मरम्म्त कराना। शुद्ध पेयजल, पेंशन दिलवाना, बिना छत के लोगों को मकान उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पालिका को और सुंदर और सुसज्जित करने के लिए बोर्ड की पहली बैठक में रणनीति बनाकर सुसज्जित ढंग से विकास का खाका खींचा जाएगा। जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। पार्किंग एवं फुटपाथ पर लग रहीं दुकानों के लिए अलग जगह चिह्नित करके सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली है। यहां देश और विदेश से हर साल लाखों विदेशी सैलानी आते हैं। इस नगर पालिका को स्वच्छ और सुंदर बना कर आने वाले पर्यटकों को ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इससे यहां पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और पर्यटक कारोबारियों को रोजगार मिलेगा।
इसी क्रम में हाटा हाटा प्रतिनिधि के अनुसार नगर की सरकार लोगों ने चुन ली है। कुछ दिनों में शपथ ग्रहण के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। नए बोर्ड को नगर की कुछ प्रमुख समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। हाटा नगर पालिका बोर्ड के सामने सबसे बड़ी जो समस्या होगी, उसमें नगर में लगने वाला जाम, बिजली के जर्जर तारों को बदलवाना, टैक्सी स्टैंड का निर्माण, नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को फिर से चालू कराना और पथ प्रकाश की व्यवस्था को पूरे नगर पालिका क्षेत्र में ठीक कराना प्रमुख होगा। नगर पालिका के 25 वार्डों में से छह वार्ड नगर क्षेत्र में स्थित हैं जबकि 19 वार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। दोनों जगहों पर अलग-अलग समस्याएं हैं। नगरीय क्षेत्र में जहां जाम और जर्जर विद्युत तार प्रमुख समस्या है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में पथ प्रकाश व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने की जरूरत है। नगर में चार जगहों पर टैक्सी स्टैंड हैं। जबकि एक ही जगह पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण हुआ है। शेष जगहों पर वाहनों को सड़क कर खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया और उतारा जाता है। इन सभी समस्याओं से निपटने की चुनौती नगर पालिका बोर्ड की होगी।

इस संबंध में नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि नगर की सभी समस्याओं से हम अवगत हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद बोर्ड के सहयोग से सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कराने का प्रयास करेंगे।

हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह।संवाद

हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह।संवाद

हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह।संवाद

हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed