फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Filthy water from a toilet is flowing into the pond at the Chhath ghat; villagers stage a protest.

Kushinagar News: छठ घाट की पोखरी में बह रहा शौचालय का गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Filthy water from a toilet is flowing into the pond at the Chhath ghat; villagers stage a protest.
सलेमगढ़। ग्राम पंचायत सलेमगढ़ के नुनियापट्टी गांव स्थित छठ घाट की पोखरी में टोल प्लाजा के सार्वजनिक शौचालय का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने छठ घाट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का गंदा पानी छठ घाट की पोखरी को दूषित कर रहा है। इसके अलावा दूषित पानी सलेमगढ़-बसडिला हाईवे बाइपास पर भी फैल रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसडीएम तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि छठ पूजा का पर्व नजदीक है। ऐसे में पोखरी का पानी दूषित रहने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने गंदा पानी आने वाली नाली को मिट्टी डालकर बंद करने का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बावजूद पानी का रिसाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक सुधीर चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण गंदे पानी का बहाव हुआ था। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र चौहान, राजकिशोर, अशोक, टुनटुन चौहान, मनोज, नागेंद्र चौहान, भगेलु, दुखी, अंकित, कंचन चौहान और आकाश समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।







मामला संज्ञान में है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए लेखपाल को नियुक्त किया गया है। जांच आख्या मिलने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
कुणाल गौरव, एसडीएम तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed