{"_id":"649c798becf128f893052606","slug":"problem-of-low-voltage-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-643-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वोल्टेज से नहीं मिली निजात, एक्सईएन को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वोल्टेज से नहीं मिली निजात, एक्सईएन को सुनाई खरी-खोटी
Wed, 28 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बड़हरा गांव का मामला, टाउन फीडर से जोड़ने की कर रहे मांग
एक्सईएन ने जेई से मांगा प्रस्ताव, सांसद का लिखा पत्र दिया
आधा घंटा तक कार्यालय में गांव वालों से एक्सईएन से हुई वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आश्वासन के बाद भी लो वोल्टेज से निजात नहीं मिलने पर बड़हरा गांव के लोगों ने बुधवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर खरी-खोटी सुनाई। वे टाउन फीडर से गांव की आपूर्ति जोड़ने की मांग कर रहे थे। एक्सईएन बोले कि यह संभव नहीं है। जहां से आपूर्ति दी जाती है, उसमें सुधार किया जाएगा।
मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से बड़हरा गांव को बिजली आपूर्ति होती है। इन लोगों का कहना था कि लो वोल्टेज की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर गांववाले हंगामा और कई बार शिकायत कर चुके हैं। निगम के अफसरों ने गांव में सर्वे कर आश्वासन भी दिया था, लेकिन समस्या जस की तस है।
बुधवार को जिला पंचायत सदस्य वरुण राय के नेतृत्व में काफी संख्या में गांववाले एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। उस समय एक्सईएन जिला मुख्यालय पर मीटिंग के लिए निकल रहे थे। लोगों ने रोक लिया। कार्यालय में पहुंचे एक्सईएन से गांव की आपूर्ति को विशुनपुरा उपकेंद्र यानी टाउन फीडर से जोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
गांववालों का आरोप है कि गांव तक अफसर पहुंचे और आश्वासन दिए कि बहुत जल्द लो वोल्टेज से निजात मिल जाएगी। अभी तक इसके लिए कोई पहल नहीं हो सकी। काफी तर्क-वितर्क के बाद एक्सईएन ने लोगों को समझाया और जेई दीपक कुमार को फोन कर गांव में लाइन को बांटने के लिए प्रस्ताव मांगा। गांव वाले सांसद विजय कुमार दुबे से लेटर पैड पर भी पत्र लिखवाकर लाए थे, जो एक्सईएन को सौंपे।
एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि टाउन फीडर की आपूर्ति 24 घंटे की है। इससे गांव को आपूर्ति नहीं दी जा सकती है। गांव वाले बात समझ नहीं पा रहे हैं। उपकेंद्रों पर ही कम वोल्टेज आ रहा है तो गांवों में लो वोल्टेज मिलेगा ही। महानगरों में भी बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या है।
इस दौरान इस्तेखार अहमद, केएन पांडेय, निरंजन सिंह, मोहम्मद अशहद, जावेद महमूदी, राधेश्याम, पिंटू, आफताब आलम, दानिश अंसारी, मनोज गुप्ता मौजूद थे।