फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problam2

हाईवे पर यात्री शेड नहीं होने से परेशानी

Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
problam2
हाईवे पर यात्री शेड नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन

धूप में व डिवाइडर पर जान जोखिम में डालकर खड़े रहते हैं यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। हाईवे पर यात्री सुविधाओं के लिए यात्री शेड नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ चिलचिलाती धूप तो दूसरी तरफ जान जोखिम में डालकर पटहेरिया चौराहे पर यात्री बस व अन्य वाहन का इंतजार करते हैं। जबकि यह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही यहां आए दिन छोटी- बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं।

क्षेत्र के हाईवे पर स्थित पटहेरिया चौराहा वह जगह है, जहां गोरखपुर की तरफ से वाहन तमकुही होते हुए बिहार को जाते हैं। वहीं एक तरफ जिला मुख्यालय तो दूसरी तरफ बिहार को सीधी जोड़ती है। इससे यहां लगातार आवागमन बना रहने के साथ ही यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर यात्री शेड न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है और धूप हो या बरसात लोग हाईवे के डिवाइडर पर खड़ा होकर ही वाहन का इंतजार करते हैं। चौराहे के अलिउल्लाह खान, संतोष गुप्ता, संजय राव, अफजल खान, प्रह्लाद, संजय गुप्ता, गाया प्रसाद, इंतेयाज और राकेश गुप्ता सहित कई लोगों का कहना था कि पटहेरिया से गोरखपुर, गोपालगंज, पडरौना, समउर से बिहार के लिए लोगों का दिन रात आवागमन रहता है। लेकिन लोगों के ठहराव के लिए हाईवे एथॉरिटी ने एक अदद यात्री शेड नहीं बनवाया। इससे यात्रियों को हाईवे के मुख्य सड़क पर बने डिवाइडर पर ही खड़े होकर वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जबकि इस चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने यहां यात्री शेड बनाए जाने की मांग की है। इससे यात्रियों को चिलचिलाती धूप, बरसात सहित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। इस संबंध में हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी इंदर सिंह का कहना था कि वह हाईवे पर व्यवस्था को देखते हैं। यात्री शेड की बात है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed