फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Priyanka Gandhi stuck in jam in Tamkuhi Raj Kushinagar reached helipad on bike flight had to be filled before sunset

कुशीनगर: तमकुही राज में जाम में फंसीं प्रियंका गांधी, कार छोड़ बाइक पर बैठकर पहुंची हेलीपैड

Mon, 28 Feb 2022 07:09 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कांग्रेस के लिए वोट मांगा।  

विज्ञापन
Priyanka Gandhi stuck in jam in Tamkuhi Raj Kushinagar reached helipad on bike flight had to be filled before sunset
अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को कुशीनगर के तमकुही राज में जाम में फंस गईं। तमकुही राज में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के घर गई थीं। इसके बाद वह जाम में फंस गईं। हेलीकॉप्टर को सूर्यास्त से पहले उड़ना था, इसके लिए जाम में फंसीं कांग्रेस महासचिव को बाइक पर बैठाकर हेलीपैड पहुंचाया गया। अजय कुमार लल्लू जनसभा के बाद प्रियंका गांधी को अपने घर से मोटर साइकिल पर बैठाकर हेलीपैड तक छोड़ने गए। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी ने आज बलिया में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कांग्रेस के लिए वोट मांगा।  
विज्ञापन


निर्धारित समय एक बजे से करीब 20 मिनट विलंब से नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान पर हेलीकॉप्टर से कांग्रेस की महासचिव उतरीं। इसके तुरंत बाद वह खुली गाड़ी में सवार होकर विधानसभा के प्रत्याशी के साथ रोड शो के लिए निकलीं। आधे किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कांग्रेस महासचिव का रोड शो अंबेडकर तिराहे का चक्कर लगाते हुए लगभग पौने घंटे की यात्रा के बाद हेलीकॉप्टर के पास पहुंचा। यहां से वह रतसर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद प्रियंका लगभग डेढ़ घंटे विलंब से हेलीकाप्टर से जैसे ही कस्बे के रतसर इंटर कालेज के मैदान में पहुंची, उन्हें देखने के लिए लोग दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed