फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Private lineman injured due to electrocution

Kushinagar News: बिजली की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन घायल

Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Private lineman injured due to electrocution
फाजिलनगर। स्थानीय कस्बे के समउर मोड़ पर बिजली का फाल्ट ठीक कर प्राइवेट लाइन मैन अचानक बिजली आपूर्ति शुरु होने के चलते बिजली के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के समउर मोड़ पर ग्यारह हजार के तार में फाल्ट आने की शिकायत पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी प्राइवेट लाइन मैन सरफुद्दीन (22) बिजली उपकेन्द्र से शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अभी वह फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि बिजली आपूर्ति आ गई। जिससे फाल्ट ठीक कर रहे लाइन मैन बिजली के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अवर अभियंता संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही सीएचसी पहुंच कर उसका हालचाल जाना गया। ये हादसा किसकी कमी से हुआ है इसका जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed