फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Printing press operators will give details

प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को देना होगा विवरण

Mon, 16 Jan 2017 11:17 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Printing press operators will give details
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
 विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी पंफलेट और पोस्टर आदि के प्रकाशन पर तब तक के लिए रोक लगा दी है। जब तक वे निर्धारित प्रारूप पर संपूर्ण विवरण नहीं देते। आयोग के आदेश का उलंघन करने वालों पर कारावास अथवा जुर्माना की कार्रवाई हो सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बैठक की गई, इसमें मौजूद प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को इस बारे में निर्देशित किया गया।      
विज्ञापन

एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को बताया कि निर्वाचन आयोग ने पंफलेट, पोस्टर तथा इस तरह की किसी भी सामग्री के प्रकाशन एवं मुद्रण पर रोक लगा दी है। न तो कोई प्रिटिंग प्रेस संचालक प्रकाशन करेगा और न ही कोई प्रकाशित कराएगा, जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनकी तरफ से हस्ताक्षरित तथा दो व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हों, उनकी तरफ से सत्यापित न किया गया हो। प्रिटिंग प्रेस संचालकों को इस बारे में दो प्रारूपों पर विवरण भी प्रस्तुत करना है, जिसमें उनका नाम, पता, मुद्रण आदेश की तिथि, प्रकाशक की घोषणा तारीख, निर्वाचन पोस्टर, पंफलेट आदि का विवरण, मुद्रण की तिथि सहित कई बिंदुओं पर सूचना देनी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना करने वालों पर कारावास अथवा जुर्माना से दंडित होना पड़ सकता है। जाति, धर्म, समुदाय, भाषा आदि को लेकर भी किसी प्रकार का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। बैठक के माध्यम से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को भी निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। एडीएम ने कहा कि आयोग के आदेश का पालन करने में असफल रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्घ भी कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामनारायण प्रसाद, चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी और अन्य अफसरों के अलावा चुनाव कार्यालय के सभी स्टॉफ एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed