{"_id":"6ad68d54de0689691f099911","slug":"model-papers-released-students-will-be-able-to-assess-themselves-by-understanding-the-pattern-kushinagar-news-c-7-1-gkp1056-1492340-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मॉडल पेपर जारी, पैटर्न समझकर अपना आकलन कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मॉडल पेपर जारी, पैटर्न समझकर अपना आकलन कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। विद्यार्थी इनसे परीक्षा पैटर्न समझकर अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 माध्यमिक समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2027 की बोर्ड की परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का नामांकन है। ऐसे में बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए मॉडल पेपर उनके लिए अभ्यास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। प्रश्नपत्र हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के स्वरूप, अंकों के विभाजन और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा।
साथ ही पाठ्यक्रम दोहराने और तैयारी की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी विषयवार मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र समेत विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र शामिल हैं। शिक्षक भी इनके माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के अनुरूप तैयारी करा सकेंगे। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराए गए मॉडल पेपर विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में मदद करेगा।