फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principals will examine medical colleges closely

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेजों की बारीकी परखेंगे प्राचार्य

Wed, 28 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Principals will examine medical colleges closely
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. आरके शाही तीन राज्यों में संचालित मेडिकल कॉलेजों की बारीकी को परखेंगे। एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। वह लक्षद्वीप, कर्नाटक और गोवा के मेडिकल कॉलेजों का हाल जानने के बाद अपनी रिपोर्ट एनएमसी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन की तरफ से नए अथवा पहले से संचालित मेडिकल कॉलेजों की जांच कराई जाती है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज को लाइसेंस जारी करने तथा इसे संचालित करने योग्य पाए जाने की स्वीकृति एनएमसी की तरफ से नियुक्त निरीक्षकों की तरफ से मिलने के बाद ही संचालन शुरू हुआ था। प्राचार्य डॉ. आरके शाही के अनुसार ऐसे ही उन्हें भी दूसरे राज्यों में संचालित तथा नए खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के लिए इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस के छात्रों के लिए उपलब्ध सीटें, नामांकित अथवा अध्ययनरत छात्रों की संख्या, फैकल्टी की सुविधा, उनकी संख्या, स्वच्छता, उपलब्ध संसाधन सहित सभी मानकों की जांच करने का निर्देश मिला है। इसके पहले मेडिकल कॉलेज की निकटतम पीएचसी में भी उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जांच करना होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 200 या उससे अधिक सीटें होंगी, वहां दो दिन लग सकते हैं और 100 सीटें होंगी तो एक दिन में ही जांच पूरी हो जाएगी। 29 तारीख को ही निरीक्षण के लिए पहुंचना है। हालांकि, लक्षद्वीप, कनार्टक और गोवा में किन-किन मेडिकल कॉलेजों की जांच मिली है, इसकी जानकारी अभी मेल के जरिए प्राचार्य को दी जाएगी। जाने की तिथि में भी बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed