फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principals' meeting emphasizes educational quality

Kushinagar News: प्रधानाध्यापकों की बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर

Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Principals' meeting emphasizes educational quality
खड्डा। बीईओ सभागार में बुधवार को न्याय पंचायतवार प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बीईओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासन की विभिन्न प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। एआरपी गणित संजीव कुमार श्रीवास्तव ने डिजिटल उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, आधारभूत मूल्यांकन, कैच-अप अभियान, निपुण लक्ष्य पोस्टर, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप शिक्षण कार्य तथा ईको क्लब की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नियमित शैक्षणिक गतिविधियां सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बैठक में छात्र शैक्षिक अभिलेख और विद्यार्थियों की पहचान संबंधी विवरण की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटर माधव गोविंद राय ने समयबद्ध कार्य पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में सभी संबंधित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed