{"_id":"6649374d139144e9fd0868f4","slug":"principal-ran-away-as-soon-as-he-saw-cms-doctors-reprimanded-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116998-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्राचार्य-सीएमएस को देखते ही भागा दलाल, डॉक्टरों काे फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्राचार्य-सीएमएस को देखते ही भागा दलाल, डॉक्टरों काे फटकार
Sun, 19 May 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्राचार्य और सीएमएस को देखते ही दलाल भाग निकला। इमरजेंसी वार्ड में वार्ड ब्वाय मेडिको लीगल कराता मिला। बिना एप्रन में एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान मोबाइल चला रहे थे जबकि दूसरे डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। प्राचार्य और सीएमएस ने डॉक्टरों काे फटकार लगाई। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दलाल का नाम बताने बचते रहे। पूछताछ में दलाल को प्रश्रय देने में फार्मासिस्ट का नाम सामने अया। प्राचार्य ने फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। वार्ड ब्वाय से अपनी मौजूदगी में वार्ड में रखे उपकरणों की सफाई कराई। ओपीडी में भी डॉक्टर बिना एप्रन इलाज करते मिले।
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में रखे उपकरण बेतरतीब तरीके से रखा था और गंदगी का अंबार था। स्टाफ नर्स अपने कक्ष में मोबाइल चला रही थी। वार्ड की इंचार्ज ने बताया कि यहां पर राधेश्याम वार्ड ब्वाय की ड्यूटी है। लेकिन, वह बात नहीं सुनते हैं और सफाई नहीं करते हैं। प्राचार्य और सीएमएस इमरजेंसी में पहुंचे, दो जूनियर डॉक्टर बिना एप्रन में थे। उनमें एक मोबाइल चलाने में मशगूल थे। पास में दलाल रजिस्टर में मरीजों का नाम इंट्री कर रहा था। प्राचार्य को देख वहां से खिसक गया। वार्ड ब्वाय अपनी ड्यूटी करने के बजाए मेडिकोलीगल करा रहा था।
एप्रन नहीं पहनने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई और दलाल के बारे में पूछने लगे। डॉक्टर ने कहा कि यहां प्रशिक्षु पर्ची बनाते हैं। कौन था मुझे जानकारी नहीं है। ड्यूटी पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट बीपी सिंह पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि इनकी ही ड्यूटी में धनंजय नाम का दलाल इमरजेंसी में आता है और रजिस्टर में मरीजों का नाम इंट्री करता है। प्राचार्य ने चीफ फार्मासिस्ट को कार्रवाई की चेतावनी दी। ओपीडी में भी अधिकतर डॉक्टर बिना एप्रन केे ही मरीज देख रहे थे। सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को प्राचार्य ने चेतावनी दी। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि चार स्टाफ नर्स समेत सात लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दलाल को प्रश्रय देने वाले स्वास्थ्यकर्मी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।