{"_id":"659eef2b4deccc610400036f","slug":"principal-in-charge-suspended-for-withdrawing-money-using-fake-signature-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-10791-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फर्जी हस्ताक्षर बना रुपये निकालने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फर्जी हस्ताक्षर बना रुपये निकालने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बीएसए ने दुदही ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बरहन के प्रभारी प्रधानाध्यापक को फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकालने के मामले में निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई बीईओ दुदही की जांच रिपोर्ट पर की है।
दुदही ब्लॉक के रामपुर बरहन के ग्राम प्रधान अशर्फी यादव ने पिछले पांच जनवरी को बीएसए से अनिल कुमार शर्मा (प्रभारी प्रधानाध्याक), उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बरहन के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने दुदही बीईओ से जांच कराई। बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा। बीईओ ने जांच रिपोर्ट में कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने एमडीएम खाता से 12 हजार रुपये के चेक पर ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सरकारी धन निकाला है। एमडीएम खाता के बैंक स्टेटमेंट से संज्ञान में आया कि सौरभ कुमार किराना दुकानदार के नाम से विभिन्न तिथियों में धनराशि निकाली गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी धन का गबन किया है। जांच अधिकारी को जांच के लिए एमडीएम पंजिका, चेक बुक तथा छात्र संख्या व उपस्थिति पंजिका उपलब्ध नहीं कराई गई है। बीएसए ने कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के विपरीत कार्य करने तथा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकालने के मामले में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बरहन के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यरत विद्यालय से संबद्ध किया है। खंड शिक्षा अधिकारी फाजिलनगर को जांच अधिकारी नामित कर निर्देशित किया है कि निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों का शीघ्र जांच कर साक्ष्य सहित आख्या उपलब्ध कराएं।