फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   princes accused of harassment

प्रधानों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 09 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
princes accused of harassment
प्रधानों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

फाजिलगर ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें पटहेरवा पुलिस पर प्रधानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया।

प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पटहेरवा पुलिस प्रधानों का उत्पीड़न कर रही है। प्रधानों के प्रति पुलिस के इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रधानों ने पटहेरवा पुलिस पर उपेक्षा और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि पटहेरवा पुलिस अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं करती है तो आर-पार की लडाई लड़ी जाएगी। इस बैठक को जोकवा खुर्द के ग्राम प्रधान हरिलाल यादव, सत्येंद्र शुक्ल आदि ने संबोधित कर विभिन्न समस्याओं की चर्चा की। बैठक का संचालन महामंत्री अजय पांडेय ने किया। इस दौरान राजेश राय, रमाशंकर सिंह, अजय तिवारी, रामबहाल सिंह, सुरेश कुशवाहा, बाल्मीकि सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश दुबे, संजय यादव, बैरिस्टर यादव, रामभरोसा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed