{"_id":"62d99d8e9b7eb61ce3216fb4","slug":"priest-arested-kushinagar-news-gkp444496217","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक से कुकर्म के आरोप में पुजारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक से कुकर्म के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के एक मंदिर के पुजारी पर 12 वर्षीय बालक से कुकर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
बालक के पिता ने पुजारी के खिलाफ बरवापट्टी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि बुधवार शाम पुजारी उनके पुत्र को बहला फुसलाकर मंदिर के अंदर ले गया। उसके बाद कमरा बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। मामला तब खुला, जब बालक घर पहुंचा। बालक को गुमशुम देखकर परिजनों ने पूछा तो उसने रो-रेकर घटना के बारे में बताया। इसके बाद बालक के पिता ने बृहस्पतिवार सुबह डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और पुजारी को लेकर थाने चली गई। इसके बाद बच्चे के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बालक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुजारी से पूछताछ करने गए तो उन्होंने त्रिशूल लेकर दौड़ा लिया। इस संबंध में एसओ जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।