फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Prevent from waterlogging and dirt to stay healthy'

दाहूगंज चौराहे पर अपराजिता के तहत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन

Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Prevent from waterlogging and dirt to stay healthy'
‘निरोग रहने के लिए जलभराव और गंदगी से करें बचाव’
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दाहूगंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। क्षेत्र के बाढू चौराहे पर अमर उजाला फाउंडेशन के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को मौसमी बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उनमें दवाएं भी वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीएम पीजी कॉलेज फाजिलनगर के प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर मिश्र ने कहा कि महामारी के दौर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। इस ग्रामीण क्षेत्र के लिए इस तरह की पहल बेमिसाल है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता राय ने लोगों को बरसात में बीमारियों से बचने के लिए अनेक उपाय सुझाए। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। अपने आसपास जलभराव न होने दें। मच्छरों से बचाव करें। धूप में आने के बाद तुरंत पानी न पीएं। क्योंकि ऐसे मौसम में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, डायरिया और अन्य जलजनित बीमारियां होने का खतरा रहता है। उन्होंने महिलाओं में होने वाले रोगों और उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी दीं। डॉ. संजय राय ने जलजनित बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। शिविर में 122 लोग शामिल हुए। यहां आए लोगों का बीपी, शुगर आदि की जांच करने के साथ उन्हें डॉक्टरों के परामर्श पर दवाइयां भी दी गईं। इस दौरान रूबीना खातून, सिद्धि, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज सिंह, संदीप राय, अरुण कुमार, अकबर, रामेश्वर सिंह, जनार्दन बरनवाल, विनोद गौड़, संदीप सिंह, राम इकबाल मौर्या, मोनू सिंह, सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

शिविर में आए लोगों ने की सराहना
शिविर में आए तेज बहादुर सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम अनेक बीमारियों के लिहाज से संवेदनशील होता है। इस बात की जानकारी इस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मिली। राजेश्वर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक जानकारी दी। इसका सदुपयोग किया जाए तो बुखार, सर्दी, जुकाम व अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है। सिद्धी कुमार ने कहा कि डॉ. अमृता राय ने बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता की जानकारी दी। बरसात में अक्सर ही लोग घरों के बाहर पानी भरा छोड़ देते हैं, जो बीमारियों का कारण बनता है। इस बारे में लोगों को समझाएंगी। संगीत सिंह का कहना था कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के साथ बीमारियों की जांच और दवाइयां देने की सुविधा थी। अमर उजाला का यह कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed