{"_id":"573dfe1f4f1c1b5758ac7480","slug":"presented-at-the-annual-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में पेश किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में पेश किया नृत्य
कुशीनगर
Updated Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। एसवीएन एकेडमी स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में रात आठ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप जलाकर आराधना की गई। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, नाटक और गायन की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता रणविजय सिंह मोहन ने कहा कि हर बच्चे के हाथ में जब तक कापी और पेन नहीं होगा तब तक न तो समाज का विकास होगा और न ही देश का। इसलिए विकास के लिए शिक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले आशीष सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्राची सिंह और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आस्था सिंह को विशिष्ठ अतिथि बेदूपार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश तिवारी और भाजपा नेता मोहन वर्मा ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विकास राव, मोनू गुप्ता, अरविंद यादव, शैलेश मणि व्यास दूबे आदि मौजूद रहे।