फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations intensified for possible arrival of PM Modi

PM Modi Lumbini Visit: पीएम मोदी के संभावित आगमन के लिए तैयारियां तेज, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन करने की उम्मीद

Fri, 13 May 2022 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2022 10:23 AM IST
सार

16 मई को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रधानमंत्री के दर्शन-पूजन करने की उम्मीद, डीएम ने एयरपोर्ट से हेलीपैड स्थल तक चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Preparations intensified for possible arrival of PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) जाएंगे। मोदी का विशेष विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है। ऐसे में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। एसपीजी दस्ता भी पहुंच गया है। एयरपोर्ट से लेकर रामाभार स्तूप के बगल में हेलीपैड तक मरम्मत, साफ-सफाई का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


संभावना है कि प्रधानमंत्री लुंबिनी से लौटते वक्त कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर डीएम एस. राजलिंगम बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर पहुंचकर डायरेक्टर एके द्विवेदी के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह के साथ निरीक्षण किया। डीएम ने अपरन के चारों तरफ उगी घास को साफ कराने के निर्देश दिए। इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

 

15 मई को सीएम लेंगे तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री के आगमन मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मई को तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से कुशीनगर जाएंगे। हेलीपैड से लेकर महापरिनिर्वाण मंदिर तक तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

एसपीजी दस्ता पहुंचा

प्रधानमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर एसपीजी जवान बृहस्पतिवार दोपहर कुशीनगर पहुंच गए। एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने उनके ठहरने के लिए होटल में प्रबंध कराया है। एसपीजी जवानों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड व मंदिर तक दौराकर एक-एक बिंदु का निरीक्षण किया।

 

युद्ध स्तर पर चल रहा सफाई कार्य

एयरपोर्ट से लेकर कुशीनगर तक युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसमें जिले के 14 ब्लॉक के सफाईकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका कुशीनगर, हाटा, पडरौना, फाजिलनगर, तमकुहीराज की टीम भी सफाई, पेड़ों की कटाई-छंटाई, पुताई व सड़क की धुलाई आदि के कार्यों को पूरा करने में जुटी है।


पुरातत्व विभाग मंदिर को सजाने में जुटा

मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर वह भी तैयारियों में जुटा हुआ है। पार्क, शौचालय, पुरावशेष, पाथवे के अलावा मंदिर की साफ-सफाई करा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के सटे म्यांमार बुद्ध विहार में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed