{"_id":"668b349dfd0dc583a502e586","slug":"preparations-halted-120-feet-high-tajiya-will-not-be-made-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119494-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धरी रह गई तैयारी, नहीं बनेगा 120 फीट ऊंचा ताजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धरी रह गई तैयारी, नहीं बनेगा 120 फीट ऊंचा ताजिया
Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। 15 फीट से ऊंचा ताजिया बनाने वालों पर प्रशासन सख्ती बरतेगा। भरवा बाजार में ताजिया का जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है। एक ताजियादार अपनी दो कट्ठा जमीन बेचकर 20 लाख की लागत से 120 फीट ऊंचा ताजिया बनवा रहा था। इसके लिए जरूरी सामग्री भी खरीद ली गई थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ताजियादार के घर पहुंची और 15 फीट से ऊंचा ताजिया बनाने से मना कर दिया। आयोजक ने कहीं गांव में ऊंचा ताजिया बनने को कहा। पुलिस ताजियादारों से इसके लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि, सभी थानाध्यक्षों को एसपी ने ऊंचा ताजिया पर रोक लगाने का निर्देश दे रखा है।
बरवा बाजार निवासी अली मोहम्मद ने 120 फीट ऊंचा ताजिया बनाने के लिए अपनी जमीन बेच दी और आठ माह पहले ताजिया बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने 500 बांस, 50 किलो कील, 40 किलो धागा, 30 किलो प्लास्टिक, 50 किलो सुतली, अलग-अलग रंग के एक लाख रुपये के कागज, बरसात से बचाव के लिए प्लास्टिक आदि खरीदा था। अली मोहम्मद ने बताया कि पहले मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। जो पुलिस प्रशासन का निर्देश होगा, उसे माना जाएगा।
बाजार में अब तक 80 फीट ऊंचा ताजिया बना था। इसलिए इस साल 120 फीट ऊंचा ताजिया निर्माण कराना उद्देश्य था। यह ताजिया एक स्थान पर रहता है घुमाया नहीं जाता है, इसलिए बड़ा ताजिया बनाने की हमने मन्नत मांगी थी और जमीन बेचकर 20 लाख रुपये खर्च करके ताजिया बना रहे थे। सिंगहा गांव में भी पुलिस ने ऊंचा ताजिया बनाने से रोक दिया। सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि 15 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं बनने के लिए सभी ताजियादारों को निर्देश दिया गया है। इसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ गांवों में ऊंचा ताजिया बनाने की शिकायत पर पुलिस गई थी।