{"_id":"6851c34c4df4aee90c04c0bd","slug":"preparations-for-land-seizure-are-in-full-swing-waiting-for-police-report-in-sdm-court-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139771-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन जब्ती की तैयारी तेज, एसडीएम कोर्ट में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन जब्ती की तैयारी तेज, एसडीएम कोर्ट में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार
Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर/जौरा बाजार। विवादित जमीन में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में चौथे दिन गांव का माहौल समान्य दिखा। गांव में पुलिस तैनात नहीं रही, लेकिन बीट सिपाही और दरोगा का आना-जाना लगा रहा। विवादित जमीन को जब्त करने की रिपोर्ट लेखपाल एसडीएम कोर्ट को भेज दिया है, जबकि पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं जवान बेटे की गम में डूबी दरवाजे पर बैठी रवि की मां दरवाजे पर आने जाने वालों को देखकर रो रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने अजय को जेल भेज दिया।
चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में 24 वर्षीय रवि यादव यादव को विवादित खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दिया गया था। इसको लेकर गांव में बवाल हो गया और चौराखास पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग लोगों ने किया। जोड़तोड़ में माहिर चौराखास थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तो नहीं हुई। जांच कराने की बात कह मौके पर मौजूद विभागीय अफसरों ने लोगों को शांत करा दिया था। विवादित जमीन को तब्त करने के लिए एसडीएम कोर्ट से रिपोर्ट मांगी गई थी। लेखपाल व कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट को सौंप दिया है, जबकि चौराखास पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। इसके चलते मंगलवार को भी जब्ती की कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं घायल अजय यादव के सिर में गंभीर चोट होने के कारण पुलिस कस्टडी में इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा था, जिसको पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बाकी तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपी के दरवाजे से बरामद बाइक के आधार पर भी मुकदमें आरोपियों को शामिल पुलिस करेगी। मंगलवार को दोपहर में रवि की मां दरवाजे पर बैठी थी, आने जाने वाले लोगों को देखकर रो रही थी, उसका कहना था कि दरवाजे के पास की जमीन थी, धोखे से अजय ने बैनामा करा लिया। तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि जब्ती की रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही भेज दिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अजय को भी जेल भेज दिया गया है। गांव का माहौल सामान्य है।