फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Buddhist Conclave Intensify; All Shops to Feature a Uniform Color Scheme

Kushinagar News: बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की तैयारियां तेज, एक ही रंग की होंगी सभी दुकानें

Fri, 20 Mar 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Buddhist Conclave Intensify; All Shops to Feature a Uniform Color Scheme
इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव को लेकर बैठक करते चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और ईओ अंकिता शुक
कसया। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एक होटल के सभागार में नगरपालिका ईओ ने व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था, सुंदरीकरण और स्वच्छता को लेकर विस्तृत मंथन किया। ईओ अंकिता शुक्ला ने दुकानदारों से अपील की कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों को नाली की सीमा तक ही रखें, ताकि अतिक्रमण न हो और आवागमन सुचारु रह सके। साथ ही नगर की एकरूपता और सुंदरता बनाए रखने के लिए सभी दुकानों को एक ही रंग में रंगने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव महोत्सव 31 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। आयोजन में अब मात्र 10 दिन शेष हैं, ऐसे में सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि कुशीनगर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, इसलिए इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मिट मछली के विक्रेताओं से अपील की कि वे अपने उत्पादों को ढककर रखें। साथ ही सभी दुकानदारों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने की अपील की।
विज्ञापन

नगर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए दो वेंडर जोन भी चिन्हित किए गए हैं। इनमें एक जोन में 20 कियोस्क दुकानदारों को स्थान दिया जाएगा, जहां फल और सब्जी की दुकानें संचालित होंगी। इसके अलावा 11 दर्जन ठेले, खोमचे, नारियल पानी आदि के कारोबारियों को भी दूसरे निर्धारित जोनों में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे मुख्य मार्गों पर भीड़ और अव्यवस्था कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और ग्रीन कुशीनगर से न केवल पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि देश-विदेश में इस पवित्र स्थल की पहचान और अधिक सशक्त होगी।

इस दौरान श्रवण तिवारी, बुद्ध नगरी सभासद केशव सिंह, संजय भारती, राम आशीष गुप्त, टीके राय, अजय सिंह, प्रहलाद प्रजापति, हरेंद्र यादव, गुड्डू गुप्ता, संजय पांडेय, देवेंद्र पाठक, राहुल सिंह और बीरेंद्र राजभर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed