{"_id":"656793a09d8609e4060c1238","slug":"preparations-for-bhagwat-katha-intensified-in-semra-dham-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8508-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमरा धाम में भागवत कथा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमरा धाम में भागवत कथा की तैयारियां तेज
Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। प्रसिद्ध कथावाचक जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा व शतचंडी महायज्ञ फाजिलनगर ब्लाॅक के सेमरा धाम में पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है। कथा में मुख्यमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यज्ञस्थल तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत का कार्य भी अंतिम दौर में है।
मां वनस्पति जन सेवा समिति सेमरा धाम की तरफ से आयोजित हो रहे भागवत कथा की तैयारी का बुधवार को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व राधेश्याम पांडेय निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसमें देश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसको देखते हुए पांडाल, प्रसाद, परिवहन, ठहरने की व्यवस्था, जलपान और शौचालय की व्यवस्था आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन भी संभावित है। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य चंद्रप्रकाश यादव चमन व योगेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल तक आने वाले सभी महत्वपूर्ण मार्गों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य अपने अंतिम दौर में है। विशिष्ट जनों के आगमन की संभावना को देखते हुए हेलीपैड, चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर कार्य पूरा कर लिया गया है।
इस दौरान राधेश्याम पांडेय, रामबालक दास त्यागी, प्रमोद पांडेय, राणाप्रताप सिंह, अनिल निर्मल, दीपक द्विवेदी, सुनील कुमार सुमन, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, मृत्युंजय राव आदि मौजूद रहे।