फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Adept exam intensified in schools

Kushinagar News: स्कूलों में निपुण परीक्षा की तैयारियां तेज

Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Adept exam intensified in schools
पडरौना। विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। 27 व 28 नवंबर को परिषदीय स्कूलों में निपुण परीक्षा का आयोजन किया जाना है। स्कूलों में बच्चों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देने की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

निपुण परीक्षा में 2464 परिषदीय स्कूलों के 3.5 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे। ओएमआर शीट भरने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बच्चों को पहले से ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओएमआर शीट केवल काले बाल पेन से भरनी होगी। डीएम ने लापरवाही पर बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। ओएमआर शीट तीन प्रकार की होगी।
विज्ञापन

कक्षा एक से तीन, चार से पांच व छह से आठ तक ओएमआर शीट का प्रारूप अलग-अलग होगा। तीन दिन पहले ब्लॉक संसाधन केंद्र में सीलबंद लिफाफे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उसको परीक्षा से 15 मिनट पहले ही खोला जा सकेगा। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नौ अंकों का आईडी क्रमांक प्रेरणा पोर्टल से डाउनलोड कर बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र साथ ले जाने की इजाजत होगी। मूल्यांकन के बाद उत्तर पुस्तिकाएं दो माह तक विद्यालय में सुरक्षित रखनी होंगी। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहे, इसके लिए स्कूलों में लगातार तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed