फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparation will be complete today, the procurement of wheat will start from today

तैयारी पूरी, आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation will be complete today, the procurement of wheat will start from today
विपणन विभाग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। नए विपणन वर्ष में गेहूं खरीद के लिए शासन ने जनपद स्तर पर भी लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है। इस वर्ष 58500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि इस वर्ष गेहूं खरीद के लक्ष्य में 50 फीसदी कमी कर दी गई है। इस विभाग के अफसर सोमवार से गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष से शासन ने किसानों को अपना गेहूं प्रदेश के अंदर किसी भी केंद्र पर बेंचने की आजादी दे दी है। बशर्ते किसान खाद्य विपणन विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जरुर करा लें। बाजार मूल्य की अपेक्षा इस बार न केवल समर्थन मूल्य बढ़ा है, बल्कि गेहूं के उत्पादन में भी वृद्घि हुई है। शासन ने मूल्य संवर्धन योजना के अंतर्गत पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन निर्धारित कर दिया था, लेकिन जनपदवार इसका निर्धारण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

अब जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। 76 क्रय केंद्रों के माध्यम से 58500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 50 फीसदी कम है। बीते विपणन वर्ष में 1.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष करीब 34 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष गेहूं खरीद में बढ़ोत्तरी के लिए शासन की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि बाजार में अभी गेहूं का रेट 1500 सौ रुपये से लेकर 1600 रुपये तक है। इसलिए इस बार सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।



जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। इस वर्ष 58500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाना है। इसके लिए 76 एजेंसियां नामित की गई हैं। दो अप्रैल से उन्हें गेहूं खरीदने का निर्देश दिया गया है। हालांकि गेहूं अभी पूरी तरह पका नहीं है और बारिश भी हो गई है। इस वजह से गेहूं खरीद में तेजी आने में अभी कम से कम दस दिन लगेगा। तब तक किसान विभागीय पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
निश्चल आनंद,
जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed