फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparation will be complete, today, swearing

श्ाहर की सरकार अाज लेगी श्ापथ्ा

Tue, 12 Dec 2017 12:26 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 12 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation will be complete, today, swearing
शपथ ग्रहण के लिए लगा टेंट। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जनपद की तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्य मंगलवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष के तीन, नगर पंचायत के चार नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित 159 सदस्यों का मंगलवार को शपथ ग्रहण होना है। सभी निकायों में इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


पडरौना नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष सहित 25 वार्डों के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को दिन के 11 बजे से पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में होगा। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह करेंगे। यहां पडरौना नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल के साथ सभी 25 वार्डों के सदस्य अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


कुशीनगर नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साबिरा खातून सहित 27 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बेनेट क्लब कुुशीनगर में दोपहर 12 बजे से होगा। एसडीएम कसया इन्हें शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन वर्मा सहित 25 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से जूनियर हाईस्कूल हाटा में होगा। एसडीएम की तरफ से नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

कप्तानगंज नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आभा गुप्ता सहित 17 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कप्तानगंज के परिसर में होगा। दोपहर बारह बजे से शुरू होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए एसडीएम को नामित किया गया है।

रामकोला नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमिता देवी सहित 12 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह दस बजे से नगर पंचायत रामकोला में होगा। उन्हें एसडीएम पडरौना शपथ दिलाएंगे।

सेवरही नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा सहित 14 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सेवरही नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में होगा। एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद्र इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दलिाई जाएगी। शपथ ग्रहण दोपहर एक बजे से होगा।


खड्डा नगर पंचायत के नवनिर्वाचति अध्यक्ष रुख्साना जमाल लारी सहित 12 सदस्यों का शपथ ग्रहण कस्बे के वार्ड नंबर-छह सिविल लाइंस सब्जी मंडी प्रांगण में 11 बजे से होगा। एसडीएम इन्हें शपथ दृिलाएंगे। इन सभी निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण की तैयारी सोमवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed