फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparation in full swing for the arrival of CM

सीएम के आगमन की तैयारी में जुटे अधिकारी

Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation in full swing for the arrival of CM
सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर
विज्ञापन

देवरिया के सांसद ने सेवरही में तैयारी को लेकर बैठक की
डीएम और एसपी ने तैयारी का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद में 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। कप्तानगंज और सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों के स्थल पर डीएम एवं एसपी ने पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। वहां टेंट लगाने से लेकर बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा की सभी प्रकार की तैयारी जोरों पर चल रही है। इन स्थानों पर मुख्यमंत्री की तरफ से जिले से जुड़ी विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया जाना है। कप्तानगंज में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तो दूसरी ओर सेवरही में देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी के संबंध में चर्चा की। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार आगमन स्थल का जायजा लेने शुक्रवार को डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल पहुंचे। उन्होंने तैयारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कप्तानगंज तहसील के पीछे हेलीपैड, टेंट, दो स्विस कॉटेज सहित पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हेमराज सिंह ने बताया कि दो स्विस कॉटेज, एक हेलीपैड और 100 गुणे 200 फिट का लोगों के बैठने का पंडाल बनाया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, एई ओपी तिवारी, एसओ संजय कुमार सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, एस डीओ भोलानाथ, पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त सहित अन्य लोग मौजूद थे। बाद में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद तैयारी को लेकर कप्तानगंज तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे और अतुल सिंह ने तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। इस दौरान खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह मौजूद थे।

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के किसान पीजी कॉलेज के मैदान में 12 सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। देवरिया के सांसद डॉ. रामपतिराम त्रिपाठी ने शुक्रवार को सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर कस्बे में बैठक की और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, ओसियर सिंह, विजय दुबे, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, मानसिंह चौहान, अवधेश राय, जेपी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed