फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparation for RO and ARO exam completed, admission will be available one hour before.

Kushinagar News: आरओ व एआरओ परीक्षा की तैयारी पूरी, एक घंटे पहले से मिलेगा प्रवेश

Sun, 11 Feb 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Preparation for RO and ARO exam completed, admission will be available one hour before.
पडरौना। रविवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली आरओ और एआरओ परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले से ही प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले ही केंद्र का मुख्य गेट बंद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि आरओ और एआरओ की परीक्षा के लिए जिले में 9312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से वहां लगे जैमर सक्रिय कर दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र और परीक्षा से संबंधित सामग्री के अलावा अन्य बस्तुएं ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोक सेवा आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वालों पर विधिक कार्रवाई होनी है। उन्होंने बताया कि दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पूर्व ही परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहली परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed