{"_id":"6984f9dc8383cacbbd014639","slug":"pregnant-girlfriend-thrown-from-moving-car-onto-highway-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154184-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चलती कार से हाईवे पर गर्भवती प्रेमिका को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चलती कार से हाईवे पर गर्भवती प्रेमिका को फेंका
विज्ञापन
गुरवलिया/जोकवा। गर्भपात करवाने के विरोध पर प्रेमी और उसके दोस्त ने प्रेमिका को चलती कार से हाईवे पर मधुरिया चौकी के समीप बृहस्पतिवार की शाम फेंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को फाजिलनगर सीएचसी ले गई जहां उसका इलाज हुआ। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस प्रेमी और दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मधुरिया पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार को हाइवे पर चलती कार से गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने अपने दोस्त संग मिलकर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर मौके पर आई मधुरिया चौकी पुलिस ने युवती को अपने साथ अस्पताल लेकर गई। हालांकि उसे मामूली चोटें आई। पुलिस ने प्रेमी व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोलकाता की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती दो वर्ष पहले आर्केस्ट्रा में आई थी। जिससे तुर्कपट्टी के छहूं निवासी अमजद अली के साथ आर्केस्ट्रा के देखने के दौरान प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे के करीबी आ गए आरोप है कि अमजद शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। नर्तकी गर्भवती हो गई तो शादी से इन्कार कर गर्भपात करवाने के लिए दबाव बनाने लगा। बृहस्पतिवार को अमजद अली अपने दोस्त की कार से गर्भपात करवाने के लिए उसे फाजिलनगर लेकर जा रहा था। हाइवे पर मधुरिया इंटर कॉलेज से कुछ दूर पहले वह उसका गर्भपात कराने के लिए जिद करने लगा, विरोध करने पर दोस्त सद्दाम संग मिलकर चलती कार से धक्का देकर भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मधुरिया पुलिस ने पटहेरवा थाने से वापस लौट रही एक महिला पुलिस के साथ युवती को फाजिलनगर सीएचसी ले गई। इलाज के बाद प्रेमिका द्वारा बताए गए नंबर से पुलिस ने प्रेमी और दोस्त को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
तुर्क पट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि नर्तकी से करीब दो साल पहले प्रेम हुआ था। पूछताछ में नर्तकी दो माह की गर्भवती बता रही हैं। कार में मारपीट के बाद दोस्त संग प्रेमी ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को कोई गंभीर चोटें नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।