फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Precaution dose to be taken to protect against Omicron

ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लगेगी प्रीकॉशन डोज

Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Precaution dose to be taken to protect against Omicron
ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लगेगी प्रीकॉशन डोज
विज्ञापन

हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से अधिक वालों को लगेगा यह टीका
तीन जनवरी से शुरू होगा 15 से 18 वर्ष के बीच के किशोरों का टीकाकरण
कुशीनगर। कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रीकॉशन डोज (बूस्टर टीका) लगाया जाएगा। यह टीका हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को लगाया जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इनके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्मियों को भी यह टीका लगाया जाएगा। इसे 10 जनवरी से लगाने का निर्देश दिए गए हैं। 15 से 18 आयु वाले किशोरों का टीकाकरण भी तीन जनवरी से शुरू होगा।
जनपद में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 साल और इससे अधिक उम्र वाले 2539458 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें से 1905610 लोगों को पहली और 1187607 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई है। इसमें तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन जनवरी से जनवद मुख्यालय पर दो स्थानों पर अलग से टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। जनपद के टीकाकरण केंद्रों पर ऑनलाइन बुकिंग के अलावा ऑफलाइन बुकिंग पर टीकाकरण किया जाएगा। टीका लगवाने वालों को अपना मोबाइल फोन और आधार कार्ड साथ लाना होगा। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव कार्मिक भी यह प्रीकॉशन डोज ले सकेंगे। उनके लिए यह टीका सुरक्षा कवच माना जा रहा है। इसके लिए कार्मिकों को विभागीय रोजगार प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

कोट
प्रीकॉशन डोज सभी हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वह व्यक्ति जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर लगाया जाएगा। 15 से 18 साल के बीच के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होने जा रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए एमसीएच विंग और पुलिस लाइंस में एक-एक बूथ बनाए जा रहे हैं। शासन की तरफ से निर्धारित लक्ष्य एक सप्ताह में पूरा करने का प्रयास है। डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed