फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prdhan locked block office

प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद किया

Sat, 27 Aug 2016 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 27 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
prdhan locked block office
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
दुदही। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को दुदही के प्रधान संघ ने ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंदकर धरना दिया। ब्लॉक कार्यालय पहुंचे सीडीओ को भी प्रधान संघ ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी। इस आंदोलन के चलते ब्लॉक कार्यालय में दिन भर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


दुदही का प्रधान संघ यहां के एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। एक पखवारा पहले हुआ आंदोलन एसडीएम कसया के आश्वासन पर खत्म हुआ था। परंतु इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर संघ ने दुबारा आंदोलन शुरू किया है। शनिवार को आंदोलन के दूसरे दिन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में सुबह 10 बजे ही संघ से जुड़े ग्राम प्रधान तथा कई गांवों के लोग ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उस वक्त वहां सीडीओ भी एक चौपाल के सिलसिले में पहुंचे थे। प्रधानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट का ताला बंद कर प्रधानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस आंदोलन के चलते ब्लॉक कार्यालय के सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर कर दिया गया। इस आंदोलन के चलते कार्यालय में दिन भर कोई कार्य नहीं हुआ। 
विज्ञापन

आंदोलन कर रहे प्रधानों का आरोप है कि राज्य वित्त की आईडी खोलने के लिये सात प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। गांव में तैनात सफाई कर्मियों को कार्यालय में बुलाकर दूसरा कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान विनोद कुशवाहा, राजमंगल यादव, नंदलाल तिवारी, बंटी राय, अमजद खान, रणजीत सिंह, रामअवध गौतम, नंदलाल तिवारी, इमाम हुसैन, शिवशंकर कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार, शैलेष कुशवाहा, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद, नगीना गुप्ता, शमीम आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed