फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PRD jawan doing excellent work rewarded

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवान पुरस्कृत

Tue, 12 Dec 2023 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan doing excellent work rewarded
पडरौना। जिला स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को पुरस्कृत किया गया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हर हाथ को काम मिले। इसके लिए भाजपा सरकार गंभीर है। सीएम व पीएम रोजगार रोजगार योजना के तहत छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए सरकारी मदद दिलाने के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक मदद कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस की मदद में पीआरडी जवानों को लगाया जा रहा है। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पीआरडी के जवान घर पर बैठे रहते हैं। लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें यातायात पुलिस, थाना समेत अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने परेड में प्रथम स्थान लाने वाली प्रथम टोली के टोली कमांडर रामईश्वर कुशवाहा को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अभय पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, अशोक चौबे, आदित्य कुमार चंद, विवेक कुमार गौड़, ऋषिकेश यादव, शशिप्रभा सिंह, रामाश्रय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed