{"_id":"5d35fb1a8ebc3e6ce70a96c9","slug":"pray-of-shiva-kushinagar-news-gkp3148835185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभिषेक कर श्रद्धालु बोले, हर-हरमहादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभिषेक कर श्रद्धालु बोले, हर-हरमहादेव
विज्ञापन
सावन मास के प्रथम सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए उ
- फोटो : KUSHINAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भोर से ही शिवालय हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम, ओम नम: शिवाय के उद्घोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उन्हें भांग, बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी, अक्षत, चंदन, मंदार, आदि चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति के लिए वर मांगा। बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने उपवास रखा। इसी क्रम में मंदिरों के बाहर मेला भी लगा। यहां बच्चों ने जमकर खरीदारी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के बाहर पुलिस भी तैनात रही।
पडरौना नगर के शिवाला मंदिर, छावनी के महादेव मंदिर एवं प्राचीन भन्नुनाथ शिवमंदिर, लखरांव मंदिर, करहिया शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, खिरकिया स्थित शिवमंदिर आदि शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में नारायणी नदी से जल भरकर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, एसओ रामाशीष सिंह यादव मय फोर्स मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मंदिर में आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रधान प्रतिनिधि मुनीब यादव, सुरेंद्रनाथ तिवारी, दिनेश जायसवाल, शेषनाथ चौधरी, अर्जुन यादव, सुरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सोनू जायसवाल, गिरिजेश पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी, प्रियम पांडेय, राजन पांडेय, जुगनू शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला शिवमंदिर, धर्मसमधा मंदिर, अमवा शिवमंदिर आदि मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय शिवमंदिर, महुअवा, दहाउर चौराहा स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही के विश्वकर्मा शिवमंदिर, बाबा पंचेश्वरनाथ शिवमंदिर शिवघाट, बिंदेश्वरी दास शिवमंदिर पकड़ीहार, रामजानकी शिवमंदिर गांधीनगर सहित राजेंद्र नगर, जवाहरनगर, राजपुर, अहिरौलीदान, अहिरौली मिश्र, रकबा दुलमापट्टी, रकबा जंगलीपट्टी, दुबौली, दौनहा, चखनी, तिवारीपट्टी, मलाही टोला, टिकुलिया, मिश्रौली आदि गांवों के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शोभायात्रा निकाली गई
दुदही। सावन के पहले सोमवार को दुदही में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व अमवा नदी से जल भरकर दुदही ब्लॉक परिसर में स्थित प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। शोभा यात्रा में अजय मद्धेशिया, सौरभ मिश्रा, अभिषेक सिंह, पीयूष मिश्रा, मनोज मद्घेशिया, संदीप कुशवाहा, अनिल गुप्ता, पिंटू, अजय कुशवाहा, बबलू सिंह, मुकेश, नरेश प्रसाद, त्रिलोकी कुशवाहा, लालबाबू कुशवाहा आदि शामिल थे।