फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pran Pratishtha Mahayagya starts with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha Mahayagya starts with Kalash Yatra
फाजिलनगर। क्षेत्र के बड़हरा स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को आठ दिवसीय पंचमुखी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरु हुई। यह कलश यात्रा बकुलहर, दुबौली, धनहां, मटिहिनियां होते हुए तिरमुहानी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर रहसू बाजार, जोकवा बाजार, पिपरा रज्जब, फाजिलनगर होते हुए कलश यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधिविधान से यज्ञ मंडप की पूजन कर कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद यज्ञाचार्य पंडित सौरभ उपाध्याय ने मुख्य यजमान पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल सिंह के साथ आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख ऊर्मिला देवी, राजन शुक्ला, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, तेजप्रताप सिंह, राम प्रवेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed