फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradhans protest to demand suspension of misbehaving policemen

Kushinagar News: दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग के लिए प्रधानों ने दिया धरना

Tue, 15 Aug 2023 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pradhans protest to demand suspension of misbehaving policemen
एसपी ने एएसपी को मामले की जांच सौंपकर दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अखिल भारतीय प्रधान संगठन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने एसपी कार्यालय पर तीन घंटा तक धरना दिया। ग्राम प्रधानों ने चौरा खास के ग्राम प्रधान के घर में घुस कर महिलाओं समेत अन्य सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस मामले में एसपी ने एडिशन एसपी को मामले की जांच सौंपकर 20 अगस्त तक रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान धरना समाप्त किया।
जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि ग्राम प्रधान के साथ पुलिस उत्पीड़न किसी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पडरौना ब्लॉक के चौरा खास के ग्राम प्रधान प्रदुम्न सिंह के घर बीते 10 अगस्त को 12:30 बजे चौकी प्रभारी सिंधुआ थाना कोतवाली पडरौना अमित सिंह तीन सिपाहियों के साथ पहुंचकर बेटे आशुतोष सिंह उर्फ विशाल के बारे में पूछने लगे। पत्नी ने पति व बेटा को घर पर नहीं होने की बात बताने के बावजूद चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर पत्नी व बेटी को गाली गुप्ता देते हुए घर का सारा सामान तोड़ने लगे। पत्नी ने मना किया तो उन्हें मारने पीटने लगे। पुलिस उत्पीड़न को लेकर सभी ग्राम प्रधान कार्यालय पहुंच कर दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। कुछ देर बाद प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पहुंचकर एसपी से वार्ता की। एसपी ने एएसपी से जांच कराने और 20 तक जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्राम प्रधानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान विनोद मद्धेशिया, सचिन यादव, उमेश निषाद, विजय तिवारी, संतोष सिंह, राजन चौधरी, फिरोज अहमद, राजेश चौबे, एसपी सिंह, देवदत्त सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजय चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed