{"_id":"666a10bff0f01a8c010121c5","slug":"pradhan-sangh-demonstrated-and-submitted-memorandum-to-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118204-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें डिफेंस एक्सपो के मैदान लखनऊ में 15 दिसंबर 2021 को शासन की तरफ से की गई घोषणा को धरातल पर उतारने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि मनरेगा का भुगतान सचिव व प्रधान के दोंगल से पंचायत स्तर पर कराना चाहिए। उन्होंने 60:40 के अनुपात को बरकरार रखते हुए पक्का कार्य करने का अधिकार ग्रामपंचायत को देने और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 देने की मांग की। इसके बाद डीएम उमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या निस्तारित करने, जिला कार्य योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व देने, राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त प्रमुख सिफारिशें को लागू करने की मांग की।
इस दौरान पंकज मल्ल, उमाशंकर मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश प्रताप राव, जुल्फिकार खान, विशाल राव, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, बबलू कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, सत्य प्रकाश गुप्ता, हेमंत शुक्ला, आद्या राय, अश्वनी मल्ल, राजेश चौबे आदि मौजूद रहे।