फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradhan has digested the amount of 143 toilets, there will be recovery

Kushinagar News: 143 शौचालय की रकम हजम कर गए प्रधान, होगी रिकवरी

Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan has digested the amount of 143 toilets, there will be recovery
143 शौचालय की रकम हजम कर गए प्रधान, होगी रिकवरी
विज्ञापन

दुदही के चाफ गांव में हुआ गबन, डीपीआरओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
पडरौना। विकास खंड दुदही स्थित चाफ गांव की पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव के शौचालय का 17,16000 रुपये गबन के मामले में डीपीआरओ ने पैसा रिकवरी के लिए डीएम को रिपोर्ट बनाकर भेज दिया है। इसी महीने के अंत तक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

चाफ गांव के श्याम बदन सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयागराज) में वाद दाखिल किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि शौचालय के निर्माण कार्य के लिए मिली रकम का गबन कर लिया गया है। इसके बाद मामले की जांच के आदेश हुए। निदेशक जिला ग्राम्य अभिकरण कुशीनगर को जांच की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने तीन अक्तूबर को जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को दे दी। जांच में पता चला कि 838 लाभार्थियों का शौचालय बनाने के लिए भुगतान किया जा चुका है। प्रति शौचालय बनाने के लिए 12000 रुपये धनराशि दी गई थी, लेकिन इनमें 143 लोगों ने निर्माण कार्य नहीं कराया है। लाभार्थियों को धनराशि नहीं दी गई। इसलिए शौचायल का निर्माण नहीं हो सका। इस हिसाब से 143 शौचालयों के निर्माण में 17 लाख 16 हजार रुपये का गबन का मामला सामने आया।
विज्ञापन

रिकवरी के लिए रिपोर्ट डीएम को दी गई है। इस विषय में सोमवार को मिलकर बात भी करेंगे। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभय यादव, डीपीआरओ, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed