फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply stalled for six hours, troubled consumers

छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे उपभोक्ता

Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for six hours, troubled consumers
छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

रामनवमी के दिन जुलूस की सुरक्षा के लिहाज से हुई बिजली कटौती
पडरौना। विद्युत निगम ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर जुलूस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर में दोपहर 12 से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इस बीच तीन जगह मरम्मत का कार्य भी हुआ। शहर में बिजली नहीं रहने से दिनभर उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे।
करीब 20 दिन पहले ही श्याम निशान यात्रा के दौरान शहर के एक युवा व्यवसायी की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग झुलस गए थे। इसे देखते हुए रामनवमी के जुलूस से पहले ही शहर में बिजली काट दी गई। इसी बीच सरया, हरका, कठकुुइयां, अर्जुनहां के समीप मरम्मत का कार्य भी कराया गया। छह घंटे तक बिजली कटौती के चलते लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। लोग दिन भर उमस से बेहाल होते रहे। कोई हाथ का पंखा चलाकर तो कोई कपड़े आदि से हवा कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन

रामनवमी के अवसर पर शहर में बिजली की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से छह बजे के बीच बंद किया गया था। 20 दिन पूर्व श्याम निशान यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की करंट लगने से मौत हो गई थी। बचाव में आए तीन लोग घायल भी हो गए थे। इसलिए एहतियात के तौर पर बिजली काटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार चौबे, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed