{"_id":"624f2348aa4c5961e724b733","slug":"power-supply-stalled-for-more-than-16-hours-kushinagar-news-gkp432564719","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे से अधिक समय तक ठप रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे से अधिक समय तक ठप रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
फीडर में तकनीकी खराबी को ठीक करते कर्मचारी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 घंटे से अधिक समय तक ठप रही बिजली आपूर्ति, परेशान रहे लोग
बुधवार की शाम पांच बजे कटी थी बिजली
पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा लोगों को
कुशीनगर। पडरौना नगर के रवींद्रनगर विद्युत केंद्र से जुड़े पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। केंद्र में लगे फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी मरम्मत रात में नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से दूसरे फीडर से जोड़कर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इस दरम्यान विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी फीडर को ठीक कराने में लगे रहे। बिजली न रहने के कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। पडरौना नगर के छावनी निवासी विजय, पिंटू सिंह, शेषनाथ, भोलू खरवार, प्रमोद श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे बिजली कट गई।
उम्मीद थी कि एक-दो घंटे में बिजली आ जाएगी, लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह भी बिजली कटी रही। इस वजह से गर्मी में पूरी रात परिवार के लोग सो नहीं पाए। बृहस्पतिवार की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिजली न रहने की वजह से पानी की आपूर्ति भी कुछ देर बाद बंद हो गई। नवरात्र का समय होने के कारण घरों की सफाई आदि के लिए पानी की आवश्यकता थी, लेकिन समय से पहले ही पानी की आपूर्ति बंद हो गई। यह समस्या छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवईनगर और गायत्री नगर मोहल्ले में रही।
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन बिजली मिस्त्री के साथ सुबह से ही फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। रवींद्रनगर हाइडिल के एक फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। उपभोक्ताओं के बार-बार फोन आने के कारण विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे दूसरे फीडर से जोड़कर इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शुरू कराई, तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
कोट
रवींद्रनगर विद्युत केंद्र में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली कटी थी। रात में उसकी मरम्मत नहीं हो सकी। उसे ठीक कराने के लिए सुबह मैकेनिक बुलाए गए थे। दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। उसके बाद जेई और विद्युत कर्मचारियों की मौजूदगी में खराब फीडर की मरम्मत कराई गई।
प्रवीण चौबे, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, पडरौना