फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply cut off in over 50 villages due to storm and rain; personnel engaged in repairs.

Kushinagar News: आंधी-बारिश से 50 से अधिक गांवों की बिजली ठप, मरम्मत में जुटे कर्मी

Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Power supply cut off in over 50 villages due to storm and rain; personnel engaged in repairs.
मंसाछापर। आंधी और बारिश के चलते विशुनपुरा ब्लॉक के मानिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में सोमवार दोपहर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश थमते ही शाम से बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ़ने और उसे दुरुस्त करने में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं, पड़री पिपरपाती गांव के पास बिजली का पोल और तार टूट जाने से उस इलाके में आपूर्ति बहाल होने में ज्यादा समय लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, इस क्षेत्र में मंगलवार तक बिजली आने की संभावना है। आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ों की डालियां और बांस गिर गए जाने से आपूर्ति बाधित हुई है। इन्हें हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिन घरों में इनवर्टर नहीं है, वहां लोग मोमबत्ती के सहारे भोजन बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed