{"_id":"6a31b709a77d25734104d9c5","slug":"power-remained-out-all-night-and-throughout-the-day-due-to-a-technical-fault-in-the-panel-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161899-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पैनल में तकनीकी खराबी से पूरी रात और दिन भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पैनल में तकनीकी खराबी से पूरी रात और दिन भर गुल रही बिजली
Wed, 17 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कसया। कसया नगर में बिजली उपकेंद्र के टाउन एवं तहसील फीडर में तकनीकी खराबी से पूरी रात और मंगलवार को पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
जानकारी के अनुसार, बिजलीघर स्थित टाउन और तहसील फीडर के पैनल में खराबी आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा 33 केवी और 11 केवी के वीसीवी में भी तकनीकी समस्या और केबल खराब होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा। विभागीय कर्मचारियों ने पैनल के खराब केबल और रिले को बदलने के बाद मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे तहसील एवं टाउन फीडर की आपूर्ति शुरू कराई हालांकि नगर के कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबल खराब होने के कारण शाम तक बिजली संकट बना रहा। बिजली संकट को लेकर लोगों में नाराजगी रही।
-- -- --
ये बोले नगरवासी
पूरी रात और दिनभर बिजली नहीं रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। -दुर्गेश चतुर्वेदी, नगरवासी
विज्ञापन
भीषण गर्मी में रात से ही बिजली गायब थी। शाम को आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों के इंवर्टर बैठ गए थे । काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। -पीयूष गुप्ता, नगरवासी
-- -- -- -
फीडर के पैनल में तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी टीम को बुलाकर खराब केबल और रिले को बदलवाया गया। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी गई। -राहुल कुमार, एसडीओ
000000