फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power fault bothering people

बिजली फाल्ट से लोग परेशान

Mon, 30 May 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 30 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power fault bothering people
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के साथ लगातार हो रहे फाल्ट से कप्तानगंज कस्बे के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ट्रांसफॉर्मर जलने और उपकेंद्र में ही तार टूटकर गिरने के कारण बिजली गुल रही।
विज्ञापन


कसया स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से कप्तानगंज और रामकोला उपकेंद्र को बिजली मिलती है। उपकेंद्रों तक आने वाली 35 किलोमीटर लंबी यहां की हाइटेंशन लाइन जर्जर होने के चलते बार-बार मेन सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारियों के अनुसार रामकोला और कप्तानगंज उपकेंद्र क्षेत्र में एक साथ बिजली आपूर्ति होने पर कसया स्थित उपकेंद्र ओवरलोड होकर ट्रिप कर जाता है। इसके अलावा कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के तार भी जर्जर हैं जिसके चलते आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिन के करीब 11 बजे कस्बा स्थित शुक्र की बाजार का ट्रांसफॉर्मर जल गया। उसी वक्त उपकेंद्र में भी एक तार टूट गया। इसकी वजह से पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।


इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार का कहना है कि जब तक कप्तानगंज और रामकोला उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था अलग नहीं होती, आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं आएगा। बाजार के जले ट्रांसफॉर्मर व उपकेंद्र के टूटे तार की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्दी ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed