{"_id":"6949a7d222426bf748008023","slug":"power-angel-will-fulfill-the-objectives-of-the-new-education-policy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151204-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नई शिक्षा नीति के उद्देश्य को पूरा करेगा पावर एंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नई शिक्षा नीति के उद्देश्य को पूरा करेगा पावर एंजिल
Tue, 23 Dec 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बीआरसी सभागार में सोमवार को स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत शिक्षकों को पावर एंजिल का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों को पावर एंजिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इसके बाद संदर्भदाता नीरज बंका, रविंद्र नारायण पांडेय और विशाल मोहन गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों को मीना मंच के गठन, उसके उद्देश्यों और पावर एंजिल के चयन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में पॉक्सो एक्ट, बालिका सुरक्षा, बाल विवाह, अरमान मॉड्यूल, आधा फुल, कॉमिक बुक्स, टूल टेन, वीरांगना पोर्टल, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके पोषण से जुड़े बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान सुनील दुबे, मनीष तिवारी, राकेश यादव, रिंकू तिवारी, भारती कुशवाहा, रीना आदि मौजूद रहे।