फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Potter's wheel sharpened, busy in making lamps and toys, hope of Diwali being bright

Kushinagar News: कुम्हार की चाक हुई तेज, दीये-खिलौने बनाने में जुटे, दिवाली रोशन होने की उम्मीद

Mon, 28 Oct 2024 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Potter's wheel sharpened, busy in making lamps and toys, hope of Diwali being bright
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/ सुकरौली। कुम्हार की चाक दुनिया की चकाचौंध में भले ही धीमी हो गई थी, मगर जब दीपोत्सव की बात हो तो मिट्टी के दीपों का महत्व बढ़ जाता है।
इस पर्व पर मिट्टी के दीपों की मांग को देखते हुए कुम्हार जोरशोर से दीपक बनाने में जुटे हैं। आज भले ही बाजार में तरह-तरह के फैंसी दीये आ गए हों, मगर मिट्टी के दीपों का महत्व कम नहीं हुआ है। हर शुभ काम में इनका प्रयोग होता है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दिवाली पर मिट्टी के दिये की मांग अधिक है।
सुकरौली विकास खंड में मिश्रोली में कुम्हारों के लगभग 50 परिवार रहते हैं। इसके अलावा सुकरौली, सेमरी,पटनी, ठुठी, चिलुवां में भी कुम्हार रहते हैं, जो मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन

उनमें से कुछ गिने-चुने परिवार हैं जो अब तक इस पेशे से जुड़े हैं, जबकि अन्य मजदूरी या अन्य कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोग त्योहार के अलावा अन्य दिनों में आसपास के इलाकों में मजदूरी कर जीपन यापन करते हैं। करीब एक दशक से ज्यादातर परिवार यह कारोबार छोड़ चुका था, लेकिन अब दीपक का मांग बढ़ने से ज्यादातर पुश्तैनी पेशा छोड़ चुके लोगों ने फिर से अपनी चाक पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रुध्न, कमलेश, रिंकू, सूरज, दिवाकर आदि का कहना है कि अब इस काम में कुछ बचा नहीं। इस कारण लोग इसे छोड़ रहे हैं। दीपावली या अन्य अवसर पर अब मिट्टी की दीपों की मांग रहती है, लेकिन पिछले साल राम मंदिर के निर्माण पर पहले दिन सभी लोग मिट्टी के दीपों को जलाकर दीपावली मनाने की तैयारी करते थे, तभी से दीयों का मांग बढ़ रही है। यदि ऐसे ही फिर से स्वदेशी सामानों की मांग बढ़ने लगे तो हो सकता है कुछ लोग इस पेशे में फिर से आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed