फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Postmortem confirmed death due to heart attack, viscera examination will reveal the secret

Kushinagar News: पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि, विसरा जांच से खुलेगा राज

Fri, 21 Aug 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Postmortem confirmed death due to heart attack, viscera examination will reveal the secret
कप्तानगंज। सीएचसी में बुधवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, महिला को दी गई दवा और इंजेक्शन की जानकारी के लिए विसरा सुरक्षित कर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सीएमओ के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनी है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के दिउलिया मनिया छपरा के भरवलिया टोला निवासी गामा राजभर की 27 वर्षीय पत्नी अंजू देवी की बुधवार को सीएचसी कप्तानगंज में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पर लापरवाही और धनउगाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। वहीं, विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार फोरेंसिक लैब में विसरा की जांच से यह पता चल सकेगा कि महिला को इलाज के दौरान कौन-कौन सी दवाएं और इंजेक्शन दिए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति और साफ होने की उम्मीद है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि महिला को भर्ती करने वाली स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लेबर रूम के भर्ती रजिस्टर और प्रसव रजिस्टर में महिला का नाम दर्ज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स का स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि महिला के मामले में स्टाफ नर्स की ओर से किसी डॉक्टर से सलाह लिए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित
सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि कप्तानगंज सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। टीम पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।


हंगामे के बाद ओपीडी में घटे मरीज
बुधवार को सीएचसी में हुए हंगामे का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की अपेक्षा अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही। करीब 300 मरीज ही ओपीडी में पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी अपेक्षाकृत सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed