फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Post mortem report of young man confirms death due to hanging

Kushinagar News: युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

Sun, 16 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report of young man confirms death due to hanging
उजारनाथ। एक सप्ताह से घर से लापता तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेनिभार गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार की सुबह पड़ोसी गांव के बाहर पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। युवक ने खुद ही फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेनिभार गांव निवासी छोटेलाल उर्फ लक्की गिरी (28) पुत्र स्व. भवसागर गिरी करीब एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद युवक का पता नहीं चला तो मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की रात छोटेलाल उर्फ लक्की गिरी ने मां के पास फोन कर कहा कि सुबह घर आउंगा। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली थी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव उजारनाथ-गुरवलिया मार्ग पर खलवा पट्टी गांव के पास एक खेत में शीशम के पेड़ पर एक रस्सी से लटका मिला था। मृतक छोटेलाल उर्फ लक्की गिरी का पैर जमीन से सटा था और गले में कपड़े की रस्सी पेड़ से बंधी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed