फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   post 54 doctor but appoinment only 19

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कम संख्या की वजह से परेशानी

Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
post 54 doctor but appoinment only 19
डॉक्टरों के 54 पद, तैनात सिर्फ 19
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में खाली थे कई चिकित्सकों के कक्ष
त्योहार के बाद खुली थी ओपीडी, पर्ची काउंटर, दवा काउंटर सहित ओपीडी में जुटी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिला अस्पताल और एमसीएच विंग मिलाकर डॉक्टरों के 54 पद हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ 19 की है। इनमें भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या कम है। ऐसी दशा में यहां आने वाले मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष भी खाली रह रहे हैं। छठ बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ जुट गई, लेकिन कई डॉक्टरों के कक्ष खाली थे।
जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। इस अस्पताल में बेड की संख्या 100 से बढ़कर अब 150 की हो गई है। इसके अलावा बगल का 100 बेड का एमसीएच विंग भी इसी जिला अस्पताल के अधीन है। यहां भी डॉक्टरों की तैनाती से लेकर पूरी व्यवस्था जिला अस्पताल के सीएमएस के जिम्मे है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 37 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 19 डॉक्टर ही तैनात हैं। शेष डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। इसी तरह एमसीएच विंग में डॉक्टरों के 17 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। जबकि इस अस्पताल में चाइल्ड वार्ड संचालित हो रहा है। इसके अलावा पूर्व में यह कोरोना के मरीजों के लिए लेवल-2 का हॉस्पिटल बनाया गया था।
विज्ञापन

डॉक्टरों की संख्या में कमी का असर यहां मरीजों के उपचार पर पड़ता है। इमरजेंसी ड्यूटी से लगायत ओपीडी, एसएनसीयू, पीआईसीयू, एनआरसी, डेंगू वार्ड, एआरटी सेंटर में यहां के डॉक्टरों की ड्यूटी लगती है, लेकिन आवश्यकता के अनुरूप डॉक्टरों की उपलब्धता न होने के कारण इलाज प्रभावित होता है। सोमवार को छठ पर्व के बाद अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की काफी उमड़ पड़ी, लेकिन डॉक्टर कम होने के कारण मरीज परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
जिला अस्पताल में इन डॉक्टरों के पद हैं रिक्त
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट, पैथालॉजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएमओ (पुरुष)-4, चिकित्साधिकारी-3, चिकित्सा अधीक्षिका, गायनोक्लोजिस्ट-2, आर्थेस्ट्रेटीशियन-2, ईएमओ महिला-3, महिला चिकित्साधिकारी-2

एमसीएच विंग में रिक्त पद
गायनोक्लोजिस्ट-3, बाल रोग विशेषज्ञ-3, पैथालॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट-3, ईएमओ-6
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। इनके रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि दो ईएमओ मिले हैं, लेकिन अभी डॉक्टरों की और अधिक जरूरत है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जिले में आने की वजह से 12 डॉक्टर दो दिन वीआईपी ड्यूटी में लगाए गए थे। इसकी वजह से सोमवार को कई डॉक्टर अवकाश पर चले गए थे। इससे उनके कक्ष खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed