{"_id":"699a1e07ef032126080f7b11","slug":"possession-removed-from-barn-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155197-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खलिहान की भूमि से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खलिहान की भूमि से हटवाया कब्जा
Sun, 22 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
रामकोला नगर पंचायत के मां सम्मे नगर के राजस्व ग्राम परोरहा के खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा हटात
रामकोला। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-सात (मां सम्मे नगर) स्थित गांव परोरहा में शनिवार को राजस्व प्रशासन ने खलिहान की भूमि से कब्जा हटवा दिया।
राजस्व विभाग के अनुसार, परोरहा गांव के गाटा संख्या 110, 111 और 117 का कुल रकबा 0.267 हेक्टेयर है। जो खलिहान के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज है। लेकिन इस जमीन पर चहारदीवारी बनाकर रिहायशी झोपड़ी आदि डालकर कब्जा किया गया था। खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कप्तानगंज एसडीएम बीके गुप्ता राजस्व कर्मियों व पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी से चहारदीवारी और झोपड़ी को हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। टीम में राजस्व निरीक्षक राधेश्याम मणि, लेखपाल मारकंडेय गुप्ता, संगम प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, रंजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।