फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pornographic video goes viral at Mahaparinirvana site, demands action

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण स्थली पर अश्लील रील वायरल, कार्रवाई की मांग

Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pornographic video goes viral at Mahaparinirvana site, demands action
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के मुख्य द्वार पर रील बनाते समय अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। घटना का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष ने सोमवार को कसया थाने में तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने इस प्रकरण में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया किया है कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है और अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र है। जहां हमेशा देश और विदेश के पर्यटक आते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थली के मुख्य गेट पर जहां पुलिस चौकी भी तैनात है।
विज्ञापन

वहां दो युवतियों अशोभनीय हरकत करते हुए अश्लील और अभद्र तरीके से रील बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इसका संज्ञान लेते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ प्रविंद कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर किस आईडी से पोस्ट किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही। उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed